अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के नगर पालिका परिषद सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली तथा अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जयसवाल की मौजूदगी में आतंकवाद तथा हिंसा के विरोध में डट कर मुकाबला करने की शपथ दिलाई गई ।
शपथ ग्रहण से पूर्व अपने संबोधन में अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने कहा की आज के समय में आतंकवाद एक जटिल समस्या बन चुकी है । आतंकवाद केवल एक देश की नहीं बल्कि पूरे विश्व की समस्या बन चुकी है । ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि मिलकर आतंकवाद का डटकर मुकाबला करें और इसे जड़ से समाप्त करने के लिए हर स्तर से सहयोग करें ।
आतंकवाद तथा हिंसा विरोधी दिवस के रूप में की शुरुआत 1992 मे की गई थी तभी से लगातार 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । शपथ ग्रहण के दौरान नगर पालिका के तमाम सभासद अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ