गोंडा: गोंडा लोक सभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का मतगणना रुझान में भारी मतों से विजय श्री के ओर अग्रसर होने की सूचना से राजा भैया के गृह क्षेत्र मनकापुर के नागरिकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है | टीवी चैनलों व सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार मिल रहे अपडेट से लोग भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की पुनः जीत जीत सुनिश्चित करते हुए खुशियां मना रहे हैं | इस दौरान मनकापुर कस्बे निवासियों ने राजा भैया की जीत की खुशी में गोले तमाशे दागे |
वीडियो
बताते चले कि सुबह शुरू हुई मतगणना में गोंडा से भाजपा की बढत शुरू हुई तो किसी भी राउंड में घटी नहीं। वोटों की गिनती के साथ ही बढत का ग्राफ बढता गया। गोंडा के भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भइया को साढ़े तीन बजे तक 404442 मत मिले हैं जबकि सपा प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को 269755 मत मिले हैं। कांग्रेस की कृष्णा पटेल 20889 वोट ही पा सकीं। गोंडा में भाजपा के राजा भैय्या 134687 वोटों की बढत से आगे हैं।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रुचिता गुप्ता, राजकुमार, रिशु, नितिन जयसवाल, अमित उपाध्याय, मनोज मोदनवाल, रामजी मोदनवाल, संजय आदि मौजूद रहे |
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ