सुनील उपाध्याय
बस्ती :जिले में लोकसभा 61 से बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को जनता ने दुबारा जिताकर संसद भवन भेज दिया है। बस्ती जिले में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। जो सांसद बनने का ख्वाब दे रहे थे। आपको बताते चलें कि चुनाव आयोग के निर्देश पर नोटा यानी किसी भी प्रत्याशी के पसंद ना आने की स्थिति में आप नोटा का बटन दबाने का विकल्प है। बस्ती जिले में नोटा ने चुनाव लड़ रहे 7 उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए 5वां स्थान हासिल किया है।बस्ती जिले में नोटा को मिले मतों से भी कम मत पाने वाले उम्मीदवार पंकज दुबे, प्रमोद शुक्ला ,राम प्रसाद चौरसिया, रोहित कुमार पाठक, चंद्र मणि पाण्डेय, भगवान दास, वरंगी लाल यादव रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ