Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती मण्डल की तीनों सीटों पर नोटा के मतों से भी पीछे रहे यह उम्मीदवार




सुनील उपाध्याय 
बस्ती। लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नोटा का उपयोग जमकर हो रहा है। बात अगर बस्ती मंडल की करें तो यहां 1 दर्जन से अधिक प्रत्याशी ऐसे रहे जो नोटा का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए। बस्ती मंडल में लोकसभा की 3 सीटें हैं।जिसमें बस्ती, सन्तकबीरनगर, व डुमरियागंज।  बस्ती में जहां इस बार मैदान में कुल 11 प्रत्याशी थे। बस्ती जिले में कुल 1054539  मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।  जिनमें कुल 10335 मत नोटा पर पड़े थे। 


जबकि पंकज दुबे को 3745, प्रमोद शुक्ला को 2680, रोहित कुमार पाठक को 3182, चंद्रमणि पांडे को 3170, भगवानदास को 5590, रंगी लाल यादव को 7339 मिले उम्मीदवार हैं। यह उम्मीदवार नोटा के आकड़े तक नहीं पहुँच पाए। बस्ती मंडल की दूसरी सीट डुमरियागंज की बात करें तो वहां कुल 985269 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था। जिसमे 11757 मत नोटा पर गया था। तो वही सांसद बनने के लिए मैदान में उतरे अर्जुन सिंह लोधी 8265, केसरी नंदन  3066,  केशव राजभर 3809, बृजेश कुमार 4097, मोहम्मद इरफान 5765, संजय कुमार चौहान 5030, श्रवण कुमार 3746 इस आंकड़े को भी नहीं छु पाए। बस्ती मंडल के तीसरे लोकसभा सीट सन्तकबीरनगर में कुल 7 प्रत्याशी मैदान में थे।

 जिनमें चार प्रत्याशी नोटा के आंकड़े से पीछे रह गए।  सन्तकबीरनगर में कुल 1063390 मत पड़े थे।  जिनमें 12631 मत नोटा को मिले थे। जबकि अखिलेश कुमार 8025, आनंद कुमार गौतम को 3983, राजेंद्र यादव को 6932, लोटन को 3972 मत मिले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे