Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तो क्या पार्टी के भीतर अंतर्द्वंद बनी हार का कारण ?





अखिलेश्वर तिवारी 
गैसड़ी व इकौना के भाजपा विधायक नहीं दिला सके जीत
बलरामपुर ।। प्रचंड मोदी लहर के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी श्रावस्ती लोकसभा कि अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो पाई और मामूली वोटों के अंतर से दद्दन मिश्रा चुनाव हार गए । पूरे चुनाव के दौरान जिस प्रत्याशी पर बाहरी होने का दावा ठोकते रहे उसी बाहरी प्रत्याशी के सिर पर जीत का सेहरा बांधा गया । 


श्रावस्ती लोकसभा सीट के नतीजों पर यदि गौर किया जाए तो पांचों विधानसभाओं में से चार पर भाजपा का कब्जा बरकरार है परंतु चारों भाजपा विधायकों मे दो अपने क्षेत्र से पार्टी को विजय नहीं दिला सके जो पार्टी के हार का कारण बना । विधानसभा क्षेत्र भिनगा में बहुजन समाज पार्टी का कब्जा पहले से बरकरार है और उसने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए भिनगा विधानसभा से सम्मानजनक बढ़त दिलाई वही श्रावस्ती जिले के इकौना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक राम फेरन पांडे भाजपा को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे ।


 राम फेरन पांडे के क्षेत्र से भाजपा बुरी तरह पराजित हुई । श्रावस्ती जिले के दोनों विधानसभाओं से गठबंधन प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा अच्छे खासे मतों से आगे बढ़े जो पूरे दिन मतगणना के दौरान जारी रहा और यह बढ़त बलरामपुर तथा तुलसीपुर विधानसभा में जीत के बावजूद पूरा नहीं हो सका । सही मायने में देखा जाए तो भाजपा की इज्जत बचाने में सदर विधानसभा सबसे आगे रही । सदर विधानसभा के विधायक पलटू राम की मेहनत रंग लाई और इस विधानसभा से 28 हजार से अधिक वोटों से बीजेपी आगे रही । वही तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने भी अपने क्षेत्र से भाजपा को बढ़त दिलाई । 


यहां यह बताना जरूरी है कि तुलसीपुर विधानसभा में हमेशा बढ़त का अंतर कम ही रहा है । गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से शैलेश सिंह शैलू भाजपा को बढ़त दिलाने में नाकामयाब रहे । विधानसभा गैसड़ी तथा श्रावस्ती के विधानसभा इकौना से भाजपा विधायकों द्वारा पार्टी के प्रत्याशी को बढ़त ना दिला पाना ही हार का कारण बना । चर्चाएं भी है की जिस समय भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा चुनाव हार रहे थे उसी समय देश व प्रदेश में भाजपा की जीत का जश्न जिला मुख्यालय के अटल भवन में पार्टी जिला अध्यक्ष व तमाम कार्यकर्ता मना रहे थे उसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी बरसाई जा रही थी ।

वीडियो :लाठी चार्ज 

 ऐसा शायद कम ही होता है कि किसी सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं पर बुरी तरह पुलिसिया उत्पीड़न हो लाठीचार्ज किया जाए जिला अध्यक्ष का सर फट जाए तमाम कार्यकर्ता घायल हो और पूरी पार्टी के पदाधिकारी चुपचाप बैठे रहे परन्तु बलरामपुर में ऐसा देखने को मिला है । मतगणना के दौरान भाजपा  के तमाम कार्यकर्ता तथा श्रावस्ती के जिला अध्यक्ष पुलिस के लाठीचार्ज में बुरी तरह जख्मी हो गए । तमाम गतिविधियों को देखते हुए अब तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं ।



सूत्रों की मानें तो पार्टी के अंदर पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक अंतर्द्वंद इस प्रचंड मोदी लहर के बाद भी भाजपा प्रत्याशी के हार का कारण बनी । चर्चा यह भी है कि भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद दद्दन मिश्रा अपने गृह क्षेत्र विधानसभा भिनगा जहां से वे विधायक तथा मंत्री भी रह चुके हैं और उससे सटे हुए विधानसभा इकौना में अपनी साख बचाने में नाकामयाब रहे । कारण चाहे जो भी हो भाजपा की हार अप्रत्याशित हार मानी जा रही है । मामूली वोटों से हुई इस हार से अब पार्टी के पदाधिकारियों को सबक लेते हुए आत्ममंथन करनी होगी । शायद इस हार को भाजपा कभी नहीं भूल पाएगी ।  एक तरह से देखा जाए तो श्रावस्ती लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीती हुई बाजी हारी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे