अखिलेश्वर तिवारी
नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि साबान अली ने स्वयं पहुंचकर राहगीरों को पिलाया पानी
बलरामपुर ।। बलरामपुर जिले में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार कई दिनों से जारी है । भयंकर धूप तथा उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है । सबसे ज्यादा समस्या तो उन राहगीरों को होती है जो सरकारी कामकाज अथवा सामानों की खरीद फरोख्त करने गांव से बाजार में आते हैं । गांव से आने वाले लोगों के लिए शहर में होटल के अलावा और कोई दूसरा आसरा पानी पीने अथवा गर्मी से छुटकारा पाने का नहीं रहता है ।
तमाम लोगों की समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका बलरामपुर अध्यक्षा किताबुन निसा के प्रतिनिधि साबान अली ने नगर में लगभग आधा दर्जन सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाकर आने जाने वालों का प्यास बुझाने का सराहनीय प्रयास शुरू किया है । इतना ही नहीं उन्होंने ऐसे सार्वजनिक स्थल जहां पर सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले लोग रुकते हैं वहां पर टेंट लगवा कर छाया प्रदान करने का भी कार्य शुरू कराया है । शुक्रवार को साबान अली ने वीर विनय चौराहा के पास लगाए गए दो प्याऊ पर पहुंचकर स्वयं आने जाने वाले राहगीरों को पानी पिलाया ।
हमारे प्रतिनिधि से बात करते हो क्या साबान अली ने कहा कि किसी जरूरतमंद की सहायता करने से जो सुकून मिलता है वह किसी और कार्य से नहीं मिलता । भीषण गर्मी में हर व्यक्ति के लिए पानी काफी महत्वपूर्ण है और ऐसे में किसी को पानी पिलाकर उसका प्यास बुझाना बहुत ही पुनीत कार्य है । ईश्वर ने हमें यह कार्य करने का अवसर प्रदान किया है जिसके लिए मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूं । उन्होंने कहा कि मेरा एक प्रयास है कि जितना भी संभव हो सके मैं जरूरतमंदों की मदद करता रहूं । साबान अली के साथ प्याऊ पर पानी पिलाने वालों में तारिक पठान, सफीक तथा अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जयसवाल भी मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ