अमरजीत सिंह
अयोध्या:फैज़ाबाद लोकसभा सीट से पैंसठ हजार मतों से निर्वाचित हुए सांसद लल्लू सिंह की जीत पर बड़ागाँव बाजार में भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया मालिकराम रावत भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहावल ने हर्सो उल्लासपूर्ण वितरण किया मिष्ठान।
रावत ने सांसद लल्लू सिंह को जिताने में सर्वाधिक योगदान करने वाले भाजपा नेताओं कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू कप्तान तिवारी राजेश तिवारी अम्बरीष पांडेय अखिलेश मिश्रा मालेन्द्र तिवारी आशीष तिवारी लल्लू सेन आई टी प्रभारी विक्रांत गोस्वामी रमाकांत तिवारी रमलल्ला सिंह आदि को मिठाई खिलाते हुए मालिकराम रावत ने कहा मोदी जी की जीत में सर्व जातियों के साथ दलितों का विशेष योगदान रहा है इसी कारण देश भर में भाजपा को भारी बहुमत मिला है ।
रावत के अनुसार देश क लोक प्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दलितों व गरीबों के उत्थान हेतु प्रधानमंत्री आवास सौभाग्य योजना स्वच्छ भारत मिशन जनधन योजना आयूषमान भारत उज्वला योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रधानमंत्री पेंसन आदि योजनाओं के जरिये गरीबों का बहुत उपकार किया है देश में भारी भरकम सरकार आना इसी का प्रतिफल है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ