Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संगीत एक ईश्वरीय ज्ञान, इसे विद्वानों ने माना पांचवां वेद:डा0 मुरलीधर सिंह





सुनील उपाध्याय 
बस्ती । संगीत एक ईश्वरीय ज्ञान है जिसको विद्वानों ने पांचवां वेद माना है। इसके बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। 


यह विचार उप निदेशक सूचना बस्ती मण्डल बस्ती डा0 मुरलीधर सिंह ने प्रेस क्लब सभागार में पं0 ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित आठ दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में संगीत का महत्व और बढ़ गया है। अभिभावक गणों को संगीत के प्रति बच्चों में उत्साह भरना चाहिए। 


संगीत शिक्षक राजेश कुमार आर्य एवं लखनऊ से पधारी कामिनी मिश्रा ने कहा कि संगीत अनुशासन का पाठ पढ़ाता है, जीवन में आने वाली सुख एवं दुख की अभिव्यक्ति संगीत के माध्यम से मनुष्य कर सकता है। कानपुर से आयी संगीत शिक्षिका कु0 ज्योति ने कहा कि कार्यशाला से बच्चों में जो छिपी प्रतिभाएं होती हैं वह उभरकर बाहर आती हैं। बच्चों को मंच पर अपनी कलाओं को प्रदर्शन करने का एक मौका मिलता है। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। आये हुए अतिथियों का आभार संतोष श्रीवास्तव ने व्यक्त करते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसे कार्यशालाओं का आयोजन होना नितान्त आवश्यक है।


कार्यक्रम में राकेश तिवारी, राम सजीवन दूबे, काशी दूबे, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, रवि कुमार, सविता पाण्डेय, शिवानी पाण्डेय, ऐश्वर्या वर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, स्वप्निल, आदित्य, शदब परवीन रिजवी, संचिता, शालिनी, श्रद्धा, प्रतिभा सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित  रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे