Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ब्लड की व्यवस्था करके जनेश्वर मिश्र सेवा संस्थान ने बचाई मरीज की जान




अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो । जनेश्वर मिश्र सेवा संस्थान के डा आशीष पाण्डेय दीपू के प्रयासों से रक्तदान करके सरदार जोगा सिंह एक मरीज के लिए फरिश्ते के रुप में सामने आये। बी निगेटिव ब्लड गु्रप कहीं नहीं मिल रहा था। जिसके कारण परिवार काफी परेशान था। जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने अखिलेश रक्त सेवा मुहिम से अब तक 5 साल में 2100 नौजवानों को रक्तदान करवाया है अब तक 1200 लोगों की जान इस मुहिम द्वारा बचायी गयी है। 



लोकप्रिया हास्पिटल में भर्ती सुरेश पाण्डेय की पत्नी की डिलीवरी बी निगेटिव रक्त के अभाव में रुकी हुई थी। यह ब्लड गु्रप काफी रेयर माना जाता है। परिवार ने जब जिला चिकित्सालय में सम्पर्क किया तो यहां यह ब्लड ग्रुप मौजूद नहीं था। ब्लड बैंक में कार्यरत  आर के यादव और विष्णु पाण्डेय ने जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू से संपर्क किया ,जिस पर डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने समाजसेवी सरदार जोगा सिंह से आग्रह कर रक्तदान करवा कर परेशान परिवार की मदद किया।सरदार जोगा सिंह ने कई बार रक्तदान कर असहायों की जान बचाई है। जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने अखिलेश रक्त सेवा मुहिम से अब तक 5 साल में 2100 नौजवानों को रक्तदान करवाया है अब तक 1200 लोगों की जान इस मुहिम द्वारा बचायी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे