Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की 55 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि





सुनील उपाध्याय 
बस्ती, 21 मई 2019। भारत के पहले प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की 55 वीं पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।

कटेश्वरपार्क स्थित कांग्रेस दफ्तर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि नेहरू ने भारत के निर्माण का जो सपना देखा था उसे गैर कांग्रेसी सरकारों ने स्वार्थपरक राजनीति में बदल दिया है। जाति धर्म से ऊपर उठकर सर्व समाज के विकास के लिये कार्य करने पर धर्म निरपेक्ष भारत की परिकल्पना साकार होगी। 

पूर्व विधायक अिंबका सिंह ने कहा कि नेहरू ने भारतीय राजनीति के आदर्शों का जो उदहरण पेश किया था उसमें भारी गिरावट आई है। मौजूदा राजनीति नफरत और एक दूसरे को नीचा दिखाने की मानसिकता का शिकार हो गयी है। नेहरू के सपनों को पूरा करने के लिये अपनी सोच को विस्तार देना होगा और राजनीति में भी संस्कारों को साथ रखना होगा। नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में छोटेलाल तिवारी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, मो. रफीक खां, सुरेन्द्र मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, डा. वाहिद सिद्धीकी, अजय पाण्डेय, छम्मनदास लखमानी, अतीउल्लाह सिद्धीकी, कौशल त्रिपाठी, अलीम अख्तर, संतोष शुक्ला, परवेज अहमद, आमोद उपाध्याय, रविन्द्र सिंह राजन आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे