Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लोक कल्याण के लिये भगवान चित्रगुप्त मंदिर में महा आरती सम्पन्न





सुनील उपाध्याय 
बस्ती । कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय की बैठक चित्रगुप्त मंदिर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपुल आनंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कायस्थ समाज के साथ ही सभी वर्गो के उत्थान की दिशा में प्रभावी कार्यक्रम चलाये जाने पर विचार विमर्श किया गया। 


बैठक के बाद पंकज भईया कायस्थ वाहिनी प्रमुख के निर्देश के अनुरूप भगवान श्री चित्रगुप्त की महा आरती विधि  विधान से वैदिक मंत्रों के बीच लोक कल्याण की भावना के साथ सम्पन्न हुई। मुख्य यजमान संघटन सचिव दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि  अभी यह प्रारम्भ मात्र है हर माह इसके भव्यता के विस्तार हेतु निरन्तर लोगों से सम्पर्क जारी है। 
     

जिला सचिव प्रशान्त श्रीवास्तव ने महाआरती में आये लोगों का स्वागत करते हुये कहा कि इस रचनात्मक आध्यात्मिक अभियान को और सबल बनाने की जरूरत है जिससे भगवान चित्रगुप्त के लोक कल्याण की भावना के अनुरूप लोगों के जीवन में सुख आये, संकट दूर हो। 
महाआरती में सुरेन्द्र मोहन वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव , सुधीर श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, तरुण श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव , महेश श्रीवास्तव,  के साथ ही वाहिनी के अनेक पदाधिकारी एवं कायस्थ समाज के लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे