अमरजीत सिंह
अयोध्या । सीएम योगी ने की कार्रवाई तो चेता जिला प्रशासन की कुम्भकर्णी नींद टूट गयी एसडीएम सदर पहुंचे बैसिंग गौशाला व सीडीओ अभिषेक आनन्द रुदौली ब्लाक मे संचालित गौशाला का किया।एससडीएम सदर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिले जलभराव स्थल पर मिट्टी डलवा दी गई । और जेसीबी से कीचड़ को हटवा दिया गया है ।
बीमार गोवंशो को अलग कर इलाज शुरू करा दिया गया है । नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने भी बैसिंग गौशाला का निरीक्षण किया। महापौर के साथ में नगर आयुक्त डॉ नीरज शुक्ला अपर नगर आयुक्त के साथ पार्षद रमेश दास भी मौजूद रहे।
रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी ने पारा पहाड़ पुर मे बने कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कई कमिया मिली जिस पर अधिकारियों की शीध्र सुधार करने की हिदायत दी।मामले को लेकर ग्राम पंचायत सचिव सौरभ गुप्ता को कई बार काल किया गया जिस पर वह राग नम्बर बता कर फोन रख देते थे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ