अमरजीत सिंह
अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र मे गत दिनों हुई महिला की हत्या का खुलासा सीओ रुदौली ने कर दिया । पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीओ धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि महिला की हत्या में पति पत्नी को दलसराय चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा ।
हत्या मे प्रयुक्त हथियार आरोपी के निशान देही पर गन्ने के खेत से बरामद किया गया है ।बता दे कि 12 जुलाई को जलालपुर गाव मे नाली के विवाद में महिला की धारदार हथियार से गोदकर हत्या की थी । इस टीम में कोतवाल रुदौली विश्वनाथ प्रसाद यादव एसएसआई रुदौली शमशाद अली महिला उपनिरीक्षक रीना राठौर कांस्टेबल सत्य प्रकाश यादव कांस्टेबल शिवाजी यादव आदि शामिल थे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ