Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज में करीब के रिश्तेदार ने मारी गोली


डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज गोण्डा :वजीरगंज क्षेत्र के करदा हतवा निवासी एक युवक को रविवार को देर शाम गोंडा से घर वापस आते समय गांव के समीप ही रिश्तेदारों ने गोली मार दी।घायल को परिजनों ने जनपद चिकित्सालय में भर्ती कराया है।पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

करदा हतवा निवासी वसीम अहमद द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार रविवार को उसका चचेरा भाई हसरुद्दीन(42) किसी काम से गोंडा गया था।देर शाम लगभग 9 बजे वह बाइक से वापस आ रहा था।वह जब गांव के समीप ईदगाह तक पहुंचा तो उसके चचेरे भाई के पत्नी से विवाद के चलते उसके साले छैलू व ससुर मिल्ले ठेकेदार निवासी गण परसापुर महरौर ने उसे रोक लिया।

वहां कहा-सुनी के बाद उसके साले छैलू ने कट्टा निकाल कर उसकी दाहिनी जांघ में गोली मार दी।गोली की आवाज सुन कर गांव वालों के साथ वहां पहुंचे परिजन उसे लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गये। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वहां से जनपद चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि घायल हसरूद्दीन के चचेरे भाई वसीम अहमद की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।आरोपी गणों की तलाश की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे