Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व की भांति इस बार कांवड़ यात्रा में डीजे, माइक के प्रयोग पर नहीं होगा प्रतिबंध : एसडीएम


अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। इस बार सत्रह जुलाई से शुरु होने जा रहे कांवड़ यात्रा के दौरान पहले की तरह डीजे और माइक लगाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा, किन्तु इस शासन-प्रशासन की मंशा के अनुरुप डीजे पर सिर्फ भक्ति-भजन के ही गाने बजाने की अनुमति होगी। उक्त बातें थाना महराजगंज परिसर में कांवड़ यात्रा, छ्ठ पूजन एवं बकरीद आदि त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए कांवड़ संघ के संचालकों, डीजे संचालकों, मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित लोगों, शिवालयों के प्रबंधकों व गणमान्य व्यक्तियों के पीस कमेटी बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम सदर अर्पित गुप्त ने कही। 
         
उन्होने बताया कि सत्रह जुलाई से शुरु हो रहे सावन मास के साथ ही प्रारंभ कांवड़ यात्रा पर शिवभक्तों को सबसे अच्छी सुविधा, सुव्यवस्था एवं सुरक्षा देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि बकरीद पर प्रतिबन्धित श्रेणी का कोई जानवर कटने नहीं पायेगा। सभी संवेदनशील जगहों पर सीसी कैमरे लगाए जायेगें। वन विभाग को कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़को के दोनों किनारों पर पेड़ों की लटकती टहनियों को भी तत्काल छ्टाई करवाकर झाड़ियों को भी कटवा दें ताकिसाँप और बिच्छू जैसे जहरीले जंतुओं से कांवड़ यात्रियों का बचाव संभव हो सके।
       
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर बीरेन्द्र बिक्रम सिंह ने बताया कि त्यौहारों के दौरान अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई होगी। श्री सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा में चल रहे डीजे की आवाज इतनी ही रहे जितनी कर्णप्रिय लगे। तैनात पुलिस बल कांवड़ यात्रा में यह विशेष तौर पर निगरानी रखेगें कि इनसे सिर्फ भजन ही बजे, फिल्मी और फूहड़ गाने न बजाए पाएं। उन्होने शासनादेश का हवाला देते हुए बताया कि शिवालयों के आस-पास मांस - मदिरा की दुकानें नहीं होनी चाहिए। पूरे कांवड़ यात्रा में प्लास्टिक एवं थर्माकोल का प्रयोग बिल्कुल नहीं होगा। सभी आयोजन स्थलों पर डस्टबिन रखवाएं जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे