शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | जनपद में बढ़ रही लूट , छिनैती, हत्या जैसे जघन्य अपराधों को रोकने में पुलिस लाचार साबित हो रही है वही बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हत्या और लूट जैसी घटनाओं से जिला त्राहिमाम कर रहा। प्रतापगढ़ अपराधगढ़ में तब्दील है। ताजा मामला जिले के जेठवारा थाना इलाके का है जहाँ बाइक से जिला कचहरी आ रहे विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता की बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया।
सरेराह सडक पर मौत नाची तो जिले में कोहराम मच गया। वकील सड़क पर उतर आए और पुलिस लाइन के सामने जाम लगा दिया | जेठवारा थाना इलाके के सोनपुर पेट्रोल पंप के पास बेखौफ बदमाशों ने विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष व वकील प्रणव मिश्र उर्फ ओम मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। तकरीबन पैतीस साल के मृतक अधिवक्ता जिले के महेशगंज थाना इलाके के ढिगौसी कालिकापुर गांव का रहने वाला था और वह पेशे से वकील के साथ विहिप का सक्रिय नेता था।
जानकारी के अनुसार वह विहिप के कुंडा जनपद (संगठन स्तर पर कुंडा जनपद) के जिला अध्यक्ष था। सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे उनकी उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गयी जब वह बाइक से जिला कचहरी आ रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी ने उनकी बाइक पर लिफ्ट ली थी।
| फाइल फोटो :अधिवक्ता प्रणव मिश्र |
जेठवारा थाना इलाके के सोनपुर गांव के पास जंगल के पास उसको रोककर गोलियों से छलनी कर दिया। इस गोलीबारी में पांच गोलिया उसके शरीर को बेध गई जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना को लेकर एक ओर जहा परिजन शव को सीएचसी से अपने कब्जे में लेकर घर के बाहर शव को रखकर धरने पर बैठ गए और मुख्यमंत्री को बुलाने मांग पर अड़े हुए है और पुलिस के अधिकारी शव को कब्जे में लेने के लिए सुबह से पसीना बहा रहे है तो वही साथी की हत्या से वकीलों में जबरजस्त आक्रोश व्याप्त हो गया और वकील सड़क पर उतर आए। जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओ ने पुलिस लाइन गेट के सामने जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे।
बताया जाता है कि पड़ोसी गांव बेलाही के दबंगो से वकील और उसके परिवार की अदावत थी। क्रिकेट के दौरान बीच मे मारपीट भी हुई थी। पहले भी वकील पर जानलेवा हमला किया गया था, उसने भागकर जान बचाई थी। यही नही चर्चा भाई की अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा की गुहार भी लगा कर दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग की थी। लेकिन पुलिस ने मामले को वकील का ड्रामा बता दिया था। सूत्रों की माने तो वकील को हाल ही में जेल से एक शातिर ने हत्या की धमकी भी दी थी। जो इलाके का हिस्ट्रीसीटर भी है और जेल में बंद है।
वकील की हत्या से नाराज लोगो ने पुलिस के साथ गाली गलौज और हाथापाई की। वारदात की सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस के साथ ही डीएम और एसपी भी अपने लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए मुहिम शुरू करा दी | घटना के बाद पहुंचे लोगों ने अधिवक्ता को इलाकाई सीएससी बाघराय लेकर जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ