Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गौ संरक्षण केन्द्र खमपुर दूबेपट्टी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | विकास खण्ड शिवगढ़ अन्तर्गत गो संरक्षण केन्द्र खमपुर दूबेपट्टी का डीएम मार्कण्डेय शाही ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गो संरक्षण केन्द्र में रहने वाले जानवरों के खाने के लिये भूसा, चूनी-चोकर, पानी आदि की व्यवस्था सुचारू ढंग से करने के निर्देश मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को दिये और पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु प्रतिदिन पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी को भी निर्देशित किया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि पशुओं के चारा-पानी आदि की व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाये इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित लोगों से ग्राम पंचायत अधिकारी के गौशाला केन्द्र पर आकर वहां की व्यवस्थायें सुचारू ढंग से कराने के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तो बताया गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी गौशाला केन्द्र पर आते नही है जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद मिश्रा को निलम्बित करने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। 

उन्होने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत गौशाला केन्द्र पर उबड-खाबड़ जमीन का तत्काल समतलीकरण कराना सुनिश्चित किया जाये और प्रतिदिन खण्ड विकास अधिकारी कार्य के प्रगति की निगरानी भी करते रहे। जिलाधिकारी ने गौशाला केन्द्र के बगल खाली पड़ी चारागाह की जमीन पर चरी आदि की बुवाई हेतु निर्देशित किया और गो संरक्षण केन्द्र के निर्माण हेतु नामित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी कार्य अब तक अपूर्ण है उस कार्य को शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजय प्रताप सिंह सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे