शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार शिव कुमार दुबे उर्फ सागर सत्यार्थी के निधन पर पत्रकारों के विभिन्न संगठनों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की गई। लोगों ने कहा कि सागर सत्यार्थी एक समाज चिंतक, निर्भीक पत्रकार एवं उच्च कोटि के रचनाकार थे।
वह अपनी कर्मठता एवं निष्पक्षता से पत्रकारिता को एक दिशा दी है। उनका साहित्य के प्रति अनुराग भी सराहनीय रहा है। उन्होंने जनपद से प्रकाशित होने वाले कई समाचार पत्रों में संपादन का कार्य करने के बाद में उनका अपना समाचार पत्र पता चला है निकलने लगा।
पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। शोक सभा व्यक्त करने वालों में पत्रकार संतोष भगवान, अजीत सिंह ,बबलू सिंह ,बबलू राय ,शिव मोहन शुक्ला ,अनूप उपाध्याय ,अमितेंद्र श्रीवास्तव, राजू पांडे ,मनोज त्रिपाठी ,मनीष ओझा ,रोहित सिंह ,सुरेश संभव,शिवेश शुक्ल, जान मोहम्मद ,वरुण श्रीवास्तव, परशुराम उपाध्याय सहित वरिष्ठ अधिवक्ता रामसेवक त्रिपाठी, प्रमोद प्रियदर्शी, डॉक्टर सौरभ पांडे, दिनेश उपाध्याय, सूर्यकांत मिश्र निराला, अर्जुन सिंह, विश्वनाथ त्रिपाठी, जगत बहादुर सिंह, चिंतामणि पांडे, आनंद प्रचंड, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम, राज किशोर त्रिपाठी, प्रदीप चतुर्वेदी, ऐश्वर्य पांडे मानस, रामनिरंजन शुक्ला, चंद्रभूषण दीक्षित आदि रहे |लोगों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना किया कि गत आत्मा को शांति प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ