शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया है |
उक्त जानकारी कपिल द्विवेदी ने देते हुए बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल में वृक्षारोपण व फल वितरण के तदुपरांत बाबागंज स्थित हनुमान मंदिर पर पूजन अर्चन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा |
उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव पंडित श्याम किशोर शुक्ल ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह प्रसाद मिश्र और कार्यक्रम के आयोजक शहर कांग्रेस कमेटी व पीसीसी सदस्य कपिल द्विवेदी ,पीसीसी सदस्य प्रशांत देव शुक्ला ,मदन सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक एवं महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस एनएसयूआई एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गण मौजूद रहेंगे |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ