दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोण्डा।खेतों में हरियाली और किसानों के चेहरे पर मुस्कान, किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह के सपने को साकार करने के लिए वर्ष 1982 में शुरू की गई सरयू नहर परियोजना अपना आकार सरकारों की उदासीनता और धन के अभाव में तो नहीं ले सकी लेकिन अंधकार में जरूर चली गई है ।
सरकार लाखो करोड़ो रूपये खर्च कर नहरो की साफ-सफाई गेपिंग भरने व किसानों को खेतो की जरूरत पड़ने सिंचाई के लिए पानी निःशुल्क में देने का दावा कर रही हैं । वही दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों की उदासीनता चलते सैकड़ो बीघा फसल जलमग्न हो रहे हैं ।
विभागीय कानो में तेल डालकर बैठे हैं ग्राम पंचायत बीरापुर के ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार हर साल बजट आवंटन कर रही है।
लेकिन विभागीय अधिकारी ठेकेदारों से साठ-गाठ कर पैसों का बंदरबांट कर माला- माल हो रहे हैं जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
शनिवार की शाम को सरयू नहर परियोजना खण्ड चार से मिलान कर मौरही,तुरकौली,पुरे पाण्डेय बीरापुर, हथिनी गॉव के बीच से गुजरने वाले माइनर में अचानक पानी छोड़ दिया गया और माइनर की पूर्ण खुदाई नही किया गया है।
किसानों के खेतों में पानी छोड़ दिया गया है । जिससे आस पास के लोगो के फसल जलमग्न होने लगे आनन फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा को दी विधायक के एक्शन में आने के बाद विभागीय अधिकारी जागे और पानी को बंद किया गया।
लेकिन दूसरे दिन रविवार की दोपहर को माइनर दोबारा पानी छोड़ दिया गया है । फसल सहित छपिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भरथीपुर में पढ़ने वाले बच्चो के लिए एक ही मार्ग था। उसी मार्ग को खुदाई कर माइनर में जोड़कर पानी छोड़ दिया गया है ।
विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे को भी स्कूल पर पहुँचना हुआ मुश्किल विदित हो कि शनिवार को ग्राम पंचायत हथिनी में ग्राम प्रधान के घर का ही एक 10 वर्षीय बालक माइनर में गिर गया था ।
गनीमत यही रही कि बालक को आनन फानन में ग्रामीणों ने निकाल लिया नही तो बालक की जान जा सकती थी।
ग्राम पंचायत हथिनी के ग्रामीणों ने बताया कि गॉव में जाने वाले मार्ग पर बिना पुलिया निर्माण कराए ही पानी छोड़ा गया है । सड़क को माइनर बना दिया गया है । न तो खुदाई हुई है न पुलिया निर्माण जिससे गॉव में आने जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । सड़क पर पानी बह रहा है, और किसानों की फसल जलमग्न हो रही है लेकिन दफ्तर में बैठे सरकारी कुर्सी पे बैठे योगी सरकार के अधिकारियों को इसकी कोई प्रवाह नही है चाहे गॉव डूबे या फसल।
जब इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी मनकापुर से बात किया गया तो उन्होंने ने बताया कि जल्द ही पानी को बंद करवाया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ