Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाला मार्ग हुआ गड्डे और कीचड़ मे तब्दील



■ आवागमन करने में हो रही भारी समस्या है,ग्रामीण त्रस्त

आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावा क्षेत्र के बुधा सरैया मार्ग से होकर जाने वाली रास्ता भेलवासी गांव मे बरसात होने से रास्ते मे अधिक कीचड़ होने की वजह से लोगो का आवागमन करने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और स्थानीय ग्रामीण  इससे त्रस्त हैं। भेलवासी गांव से होकर जाने दर्जनो गांव से होकर सेमरियावा तक जाने वाली रास्ता पूरी तरह कीचड़ और गड्ढे में तब्दील हो गया है जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हुए हैं। जिससे सड़क से जुड़े गांव बुधा कला, भेलवासी, रजापुर सरैया, सौरहा सिहोंरवा, टड़वा, केकरहो, भुवनडाढ़, पिपरा हसनपुर, पचतोरवा, अगया छाता होते हुऐ सेमरियावा तक जाने वाली सड़क भारी गड्डे और कीचड़ से भरा हुआ है। जिससे ग्रामीण लोगो का निकलना अब इस रास्ते से बेहद कम हो रहा है। साथ मे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को बेहद समस्याएं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्थिति इसी तरह बनी रहती है लेकिन कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं देता। आपको बता दें कि रास्ता लोगों के घरों से काफी गहरा है जिस कारण बरसात होते ही पूरी तरह पानी भर जाता है और धीरे-धीरे कीचड़ और गड्ढे में तब्दील हो जाता है जिसका खामियाजा स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ राहगीरों को झेलना पड़ता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे