Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्री बानगढ़ देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब


दुर्गा सिंह पटेल
मनकापुर गोंडा:मंगलवार तड़के श्री बानगढ़ देवी मंदिर में महिलाओं का तांता लग गया, देखते ही देखते  पूरा मंदिर परिसर देवी भक्तों से भर गया |

 बताते चलें कि मनकापुर कस्बे के मध्य स्थित श्री बानगढ़ देवी मंदिर में  प्रत्येक तीसरे वर्ष आयोजित होने वाले बड़का पूजा के दसवें दिन नगर क्षेत्र की महिलाओं ने श्री बानगढ़ देवी मंदिर परिसर में हलवा और पूरी बना कर चढ़ाई | इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में महिलाओं की भारी भीड़ जमा थी ,
वीडियो 

आलम यह था कि पूरा मंदिर परिसर  भर जाने के बाद महिलाएं मंदिर परिसर के बाहर और छत पर इकट्ठा होकर देवी मां को भोग लगाने के लिए हलवा पूरी बना कर मां को समर्पित किया | इस दौरान श्री बानगढ़ देवी मंदिर में नगर क्षेत्र की महिलाओं द्वारा नारियल भी अर्पित किया गया |

 मान्यता है कि तीसरे वर्ष आयोजित होने वाले  इस बड़का पूजा के आयोजन से श्री बांगड़ देवी मां प्रसन्न होती हैं और नगर क्षेत्र में सुख शांति बनी रहती है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे