Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सिसवा के कोटेदार ज्यादा दाम लेकर देते है कम राशन,ग्रामीणों ने लगायी सामूहिक गुहार


राम गोपाल चौहान 
मनकापुर गोंडा :  खाद एवं रसद में सरकारी व्यवस्था और कोटेदार तू डाल डाल मैं पात पात के तर्ज पर कदमताल कर रहे हैं | सरकार द्वारा  पात्रों को राशन उपलब्ध करवाने के दौरान होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ऑनलाइन  व्यवस्था के तहत आधार से जोड़ते हुए पारदर्शिता लाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन  स्थानीय अधिकारियों के  सह  पर दबंग कोटेदार अपना मन मर्जी करते हुए  गरीबों का राशन खाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं |

 ऐसा ही ताजा मामला मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मनकापुर तहसील में देखने को मिला है | जहां मनकापुर विकासखंड के सिसवा गांव निवासी बृजनंदन ,मोनू , छट्ठी राम कोरी , भीखी , बेकारू , जगदीश प्रसाद , महेंद्र वृजराज , जगतपाल , बाबुराम आदि ने उपजिलाधिकारी मनकापुर को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के कोटेदार धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के द्वारा मानक के अनुसार   राशन नहीं बांटा जाता है,वितरित किए जाने वाले राशन को घटतौली करके अपेक्षाकृत 1 किलो प्रति यूनिट कम दिया जाता है |  ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को गेहूं, चावल ₹5 प्रति किलो उपलब्ध कराया जाता है |मामले में शिकायतकर्ता ने जांच कराकर  उचित कार्रवाई की मांग की है |

 इसी क्रम में मनकापुर विकासखंड के गुनौरा गांव निवासी अखिलेश कुमार पुत्र राजेश्वरी प्रसाद ने दिए गए शिकायत पत्र में कहा है कि घर के ऊपर से विद्युत विभाग द्वारा हाईटेंशन सप्लाई लगाया गया था जो अब जर्जर हो चुका है, आए दिन जलता-फुकता रहता है | जिससे किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है,शिकायतकर्ता ने दिए गए शिकायती पत्र में मांग की है कि उक्त लाइन को गांव के बाहर लगाई जाए |

सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी वीर बहादुर यादव ने किया।इस मौके पर 109जन शिकायत पत्रो में नौ शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया गया।इस मौके पर तहसीलदार महेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी यसके रवि समेत विभिन्न विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे