Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित


संवाददाता
इटियाथोक, गोण्डा। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों को समारोह पूर्वक अंग वस्त्र तथा राम चरित्र मानस भेंट कर सम्मानित किया गया।

मंगलवार को सत्य साईं शिक्षा निलियम इण्टर कॉलेज खरगूपुर में आयोजित सम्मान समारोह में सत्य साईं भगवान की आरती व भजन कीर्तन के उपरांत श्री गांधी आदर्श इण्टर कालेज खरगूपुर के पूर्व प्रधानाचार्य कन्हैया सिंह, सत्य साईं इण्टर कालेज के प्रबन्धक रामदेव तिवारी व प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक देवी सहाय मिश्र, लिपिक राज किशोर तिवारी, नलकूप चालक जय श्याम दूबे व रामानुज शुक्ल को अंग वस्त्र तथा राम चरित्र मानस भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सच्चिदानन्द तिवारी, ओम प्रकाश सहित कई साईं भक्त मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे