Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोली मार कर सपा नेता की हत्या


अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो । जिले मे अपराधी बेखौफ़ है हत्याओं का शिलशिला कम होने का नाम नही ले रहा है । सोमवार को देर शाम लगभग 8 बजे समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी अखिलेश यादव उर्फ टिक्कू यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।

सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने सीएचसी ले गये जहां पर हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहा पहुंचते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया | जिससे आक्रोशित सपा नेताओ ने हत्याभियुक्तों पर गैंगस्टर तथा रासुका के तहत कारवाई की मांग को लेकर सपा नेताओं ने स्थानीय लोगो के साथ मिलकर मया बाजार तिराहा जाम कर दिया।
जाम के दौरान लोगो में प्रशासन के प्रति गुस्सा भी दिखा। मृतक के परिवार के सदस्यो समेत उसके एक दोस्त को सुरक्षा प्रदान करने के साथ एक करोड़ के मुआवजे की मांग की। एसपी ग्रामीण तथा एडीएम ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया तथा मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। 
       
 सपा नेता अखिलेश यादव उर्फ टिक्कू की उस समय हत्या कर दी गयी थी जब वह अपने घर से निकल कर जिम के लिए जा रहे थे। क्षेत्र के दो नामजद दो अज्ञात के खिलाफ मामले में मुकदमा पंजीकृत है। घटना को लेकर रात से ही सपाईयों में आक्रोश था। सोमवार की रात जिला चिकित्सालय के पास सपाईयों ने प्रदर्शन किया तथा मार्ग जाम किया। पोस्टमार्टम से शव क्षेत्र में आने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगो का जमावड़ा लगने लगा था। 

शव आते ही उसे मया तिराहे पर रखकर लोगो ने जाम लगा दिया। अधिकारियों को दिये ज्ञापन में अभियुक्तो के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कारवाई, हत्या में शामिल अभियुक्तों की 36 घंटे में गिरफ्तारी, मृतक के परिवार के साथ उसके दोस्त भानू यादव पुत्र ररमाशंकर निवासी समैसा तथा अर्जुन यादव निवासी ग्राम छतरा को सुरक्षा देने की मांग की गयी। इस अवसर पर पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय, पूर्व मंत्री तेजनारायन पाण्डेय, पूर्व विधायकों में आनंदसेन, अभय सिंह संजय यादव, पारसनाथ यादव, रमाकांत यादव, रक्षाराम, रामरेज यादव, शिव कुमार यादव मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे