अमरजीत सिंह
अयोध्या। सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ समाधान दिवस मे कुल 300 शिकायते आई जिसमें 12 का तुरन्त निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी कड़े तेवर में नजर आए कई अधिकारी को चेतावनी दी की अगर दुबारा गल्ली मिली तो कार्यवाही कर दूगा।
मंगलवार को रुदौली तहसील में समाधान दिवस जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जमुनिया मऊ निवासी राधेश्याम पुत्र राम मनोहर ने जिलाधिकारी से शिकायत की शिकायती पत्र में राधेश्याम का आरोप हैं कि हमारे छः बेटियां है हमारी बेटियां जब भी स्कूल व खेत निकलती है तो गाँव के संदीप पुत्र सुकई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता है कई बार जेल भी जा चुका है
बार-बार ऐलानिया धमकी देता है कि हम तुम्हारे सभी लड़कियों को रख लूगा। टाडा खुलासा ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने चक्र मार्ग पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।गुरु बक्श मजरे जुनैदपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र संतराम ने बताया कि जुनैदपुर की सस्ते गल्ले की दुकान छः माह से निरस्त है जो दफियापुर अटैच है लेकिन प्रभारी वीडीओ के द्वारा प्रस्ताव करने से लोगों की परेशानी हो रही है साथ ही बताया कि प्रभारी वीडीओ नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी को दर्जनों शिकायत की लेकिन प्रस्ताव नही हो सका।
माजनपुर निवासी शमशीर हैदर,नैय्यर जहां,शमा बानों व अनवर हुसैन ने शिकायत की है आरोप हैं कि गाँव मे दर्जनों घर को जोड़ने वाले रास्ते पर ग्राम प्रधान के द्वारा खण्डजा लगाया जा रहा था जिसको गांव के ही मीशम अब्बास, इब्नेहसन, मोहम्मद मेहदी व मुन्नू के द्वारा रोक लगा दिया गया और लगाए गये खण्डजा को महिलाओं से उखाड़ कर फेंक दिया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सीएमओ हरिओम श्रीवास्तव,जिला पूर्ति अधिकारी सोमनाथ यादव एसडीएम ज्योति सिंह तहसीलदार शिव प्रसाद नयाब तहसीलदार पैगाम हैदर व सुरक्षा की दृष्टिगत देखते हुए कोतवाल रुदौली विश्व नाथ यादव मवई थानाध्यक्ष विनोद कुमार ईओ रुदौली रण विजय सिंह मौजूद रहे। सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक कुल 59 शिकायत आई थी जिसमें 7 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ