Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीन लोगो के खिलाफ विधुत चोरी का मुकदमा दर्ज


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली में तीन लोगो के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनो आरोपियों में शैलेन्द्र कुमार पुत्र राममूरत जलालपुर माफी मो. अख्तर पुत्र जमाल अहमद व श्रीमतीपूजा पत्नी अरविन्द कुमार तेन्दुआमाफी बीकापुर नगर के नाम शामिल है। 

आरोप है कि तीनो लोग पूर्व में कनेक्शनधारक थे। विद्युत बिल बकाये के आरोप में उनका कनेक्शन काट दिया गया था। विद्युत कनेक्शन काटे जाने के बाद तीनो लोगो ने बिना विद्युत बिल की अदायगी किये स्वता कनेक्शन जोडकर विद्युत उपभोग करना शुरू कर दिया। प्रर्वतन दल की टीम ने जब औचक निरीक्षण किया तो उन्हे विद्युत उपभोग करते हुए पाया गया।

 जिस पर प्रवर्तन दल निरीक्षक धमेन्द्र कुमार ने तीनो लोगो के विरूद्व विद्युत चोरी के आरोप में 138 बी विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज करा दिया। प्रवर्तन दल की इस टीम में निरीक्षक श्रीकुमार के अलावां दल के अवर अभियन्ता राजेन्द्र कुमार एसआई फूलचन्द शुक्ला जेई दिलीप कुमार कनौजिया कांस्टेबिल शशांक सिंह व संजीव मिश्र लाइनमैन सियाराम व बरखूराम शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे