अमरजीत सिंह
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी जलालपुर तिराहे पर सोमवार को देर शाम हुई दो अलग अलग सडक दुर्घटनाओ में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये। घायलो में श्रीमती नीतू पत्नी हुबलाल निवासी जलालपुर माफी जबकि दूसरा घायल साइकिल सवार को हल्की चोटे आने से व स्वयं प्राइवेट उपचार कराकर अपने गणतब्य को चला गया।
गंभीर रूप से घायल महिला नीतू को गहन इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के बारे में पता चला है कि करीब 12 बजे दो बाइको की भिडन्त में बाइक पर पीछे बैठी महिला नीतू गिरकर घायल हो गयी। जबकि दूसरी घटना में बाइक की चपेट में आकर अज्ञात साइकिल सवार मामूली रूप से चोटहिल हो गया।
एक अन्य घटना में शाम 5 बजे बीकापुर पेट्रोल पम्प के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार रोशन यादव पुत्र हनुमान प्रसाद 25 निवासी मजरूद्दीनपुर गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ