Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गुरू पूजन का पर्व है गुरू पूर्णिमा : अरविंद


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। स्थानीय दीनदयाल शोध संस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत धर्म जागरण प्रमुख अरविंद जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
     
उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि संघ ने हज़ारों वर्ष से नेतृत्व करने वाले परम पवित्र भगवा ध्वज को अपना गुरु माना है। संघ शाखा के माध्यम से व्यक्तियों के निर्माण के लिए हिन्दू समाज के संगठन के लिए कार्य कर रहा है। इसलिए कहा जा सकता है कि संघ व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है।
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु-पूजन का पर्व है। यह पर्व हमें सत्मार्ग पर ले जाने वाले उन महापुरुषों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता अर्पित करने की प्रेरणा देता है, जिन्होंने अपने ज्ञान, त्याग और तपस्या से समाज, राष्ट्र और विश्व को नई राह दिखाई।
    
उत्सव कार्यक्रम में विभाग सह संघचालक रामप्रकाश गुप्त, जिला संघचालक श्रीमान सिंह, प्रान्त मार्ग प्रमुख गंगा सिंह, जिला प्रचारक अविनाश का कुशल मार्गदर्शन स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे