Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला अस्पताल जाकर घायल बच्चों का शिक्षा मंत्री ने जाना हाल-चाल


अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में सोमवार को हाईटेंशन तार से प्राथमिक विद्यालय नया नगर मैं उतरे करंट की चपेट में आने से घायल हुए 50 से अधिक बच्चों की घटना को लेकर योगी सरकार  पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुकी है । 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को  कार्यवाही के निर्देश दे दिए हैं । इस घटना में जख्मी हुए लगभग एक दर्जन बच्चों  का इलाज अभी भी चल रहा है । तीन बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।

 गंभीर रूप घायल बच्चों को देखने अस्पताल में   आज बेसिक  शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जयसवाल जिला चिकित्सालय पहुंची और उन्होंने  बच्चों से हालचाल जाना तथा डॉक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए । राज्य मंत्री ने कहा की पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैं और उन्होंने ऊर्जा सचिव को बुलाकर कार्यवाही के निर्देश भी दिए हैं ।

                  
जानकारी के अनुसार  शिक्षा क्षेत्र उतरौला के प्राथमिक विद्यालय नया नगर में घायल हुए बच्चों को देखने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने अस्पताल में इलाज करा रहे बच्चों तथा उनके परिजनों से मुलाकात की । बच्चों को पौष्टिक आहार तथा फल प्रदान करते हुए उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । राज्य मंत्री ने कहा कि योगी सरकार इस घटना को लेकर काफी गंभीर है ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा सचिव को बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं की प्रदेश के सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों तथा जिला अधिकारियों से वार्ता करके ऐसे सभी विद्यालयों जिनके ऊपर से विद्युत तार गुजर रहे हैं उन्हें तत्काल स्विफ्ट कराएं ।

हालांकि जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने सोमवार को ही  अधिशासी अभियंता विद्युत जिले के ऐसे सभी विद्यालयों  जिनके ऊपर से  विद्युत तार गुजर रहे हैं  उन्हें तत्काल शिफ्ट कराने का निर्देश दिया था । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी  प्रमुख सचिव ऊर्जा को पूरे प्रदेश के विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाले विद्युत लाइनों को शिफ्ट कराने का निर्देश दिया है ।

 शिक्षा मंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय  मैं बच्चों से मिलने के बाद  विभिन्न वार्ड  का निरीक्षण किया  तथा वहां  पर भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना । उन्होंने  दवा तथा डॉक्टरों के नियमित आने की बात भी पूछी । निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश, पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा शहित स्पताल के तमाम डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे