Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नागरिक एकता पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस, सपा और बसपा के कई दिग्गज


ए. आर. उस्मानी
लखनऊ। पूर्व आईएएस व बीएसपी में कद्दावर नेता रहे राम बहादुर के करीबी बसपा नेता अच्छे लाल निषाद, प्रदेश कोऑर्डिनेटर भाईचारा कमेटी कमलेश कुमार भारती के साथ ही कांग्रेस और सपा के कई नेताओं ने आज नागरिक एकता पार्टी ज्वाइन कर लिया।

नागरिक एकता पार्टी के संरक्षक पूर्व आईएएस रामबहादुर व राष्ट्रीय अध्यक्ष शमीम खान की मौजूदगी में पीस पार्टी से रईस कुरैसी, रिजवान अहमद ने भी नागरिक एकता पार्टी जॉइन किया। इनके अलावा हरिनंदन सिंह गौतम, संतोष पाल बीएसपी से, मोहनलालगंज से पूर्व महासचिव अनूप पटेल और सपा से अजमत सिद्दीकी ने नागरिक एकता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
       
नागरिक एकता पार्टी के संरक्षक पूर्व आईएएस रामबहादुर ने बताया कि कांग्रेस और बीएसपी में मंडल कोऑर्डिनेटर रहे कैप्टन दिनेश सिंह भी नागरिक एकता पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन दिग्गज नेताओं के आने से पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे