Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाह 32 अधिकारियों पर गिरी गाज


अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर।। प्रदेश मे जनसुनवाई (आई0जी0आर0एस0) प्रणाली में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आइजीआरएस जनसुनवाई का समयबद्ध निस्तारण किया जाना मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारियों को नियमित रूप से निर्देशित करने के बावजूद उनके द्वारा आम जनमानस से सीधे प्राप्त आनलाइन सन्दर्भों के निस्तारण में कोई विशेष रूचि नहीं ली जा रही है, जिससे जनपद की रैंकिंग प्रदेश में खराब रही है।  जिला अधिकारी ने निस्तारण में हिला हवाली करने वाले 32 अधिकारियों का वेतन रोक दिया है ।
                  
जिलाधिकारी ने आॅनलाइन सन्दर्भों का समय से निस्तारण न किये जाने पर जनपदीय अधिकारियों का एक दिन का वेतन (दिनांक 11 जुलाई, 2019) अग्रिम आदेश तक रोक दिया है तथा डिफाल्टर सन्दर्भ किन परिस्थितियों में निस्तारण हेतु शेष रह गये है, कारण सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया है। साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में कोई भी डिफाल्टर सन्दर्भ निस्तारण हेतु शेष न रहे, अन्यथा विभागीय कार्यवाही की जायेगी। 
               
जिलाधिकारी ने 32 अधिकारियों का वेतन रोका है जिसमें खण्ड विकास अधिकारी, बलरामपुर, खण्ड विकास अधिकारी गैंसड़ी, खण्ड विकास अधिकारी, पचपेड़वा, खण्ड विकास अधिकारी, रेहरा बाजार, खण्ड विकास अधिकारी, तुलसीपुर, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम, बलरामपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी, हर्रैया-सतघरवा, जिला पंचायत राज अधिकारी, बलरामपुर, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत गैंसड़ी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, हर्रैया-सतघरवा, सहायक विकास अधिकारी पचपेड़वा, सहायक विकास अधिकारी रेहरा बाजार, सहायक विकास अधिकारी तुलसीपुर, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात, बलरामपुर, थानाध्यक्ष तुलसीपुर, थानाध्यक्ष पचपेड़वा, थानाध्यक्ष ललिया, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बलरामपुर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, बलरामपुर, तहसीलदार न्यायिक, बलरामपुर, नायब तहसीलदार, बलरामपुर, तहसीलदार तुलसीपुर, तहसीलदार उतरौला, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, बलरामपुर, परियोजना अधिकारी, वैकल्पिक ऊर्जा विकास संस्थान, नेडा, बलरामपुर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बलरामपुर, जिला पूर्ति अधिकारी, बलरामपुर, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पी0एच0सी0 सी0एच0सी0, गैण्डास बुजुर्ग, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पी0एच0सी0 सी0एच0सी0 गैंसड़ी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पी0एच0सी0 सी0एच0सी0 हर्रैया-सतघरवा, जिसमें सबसे ज्यादा 14 आॅनलाइन सन्दर्भों का डिफाल्टर तहसीलदार उतरौला के है, उसके बाद 13 आॅनलाइन सन्दर्भ परियोजना अधिकारी, वैकल्पिक ऊर्जा विकास संस्थान नेडा, 12 खण्ड विकास अधिकारी, तुलसीपुर, 10 जिला अल्पसंख्यक अल्याण अधिकारी के है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे