मिथिलेश शुक्ला (नीतू पंडित)
बभनान गोण्डा: डीजल लेकर घर वापस लौट रहा एक युवक कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल परिजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। वही परिजनों द्वारा निजी संसाधन से घायल को आनन-फानन में निजी चिकित्सालय फैजाबाद ले जाया गया।
छपिया थाना क्षेत्र स्थित लेदवा गांव निवासी श्रवण यादव (41वर्ष ) पुत्र बद्री प्रसाद यादव परसा तिवारी गांव से डीजल लेकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। अचानक परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के निकट बभनान- छपिया मुख्य मार्ग पर एक कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायल युवक को आनन-फानन में निजी संसाधन से फैजाबाद ले जाया गया। जहां घायल की हालत नाजुक देखते हुए निजी चिकित्सकों द्वारा युवक को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। गाड़ी चालक फरार हो गया था। घायल को परिजनों द्वारा निजी संसाधन से चिकित्सा हेतु ले जाया गया। तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ