Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहा तहसील मनकापुर का यह शौचालय


दुर्गा सिंह पटेल 
मनकापुर गोंडा: जहां सरकार स्वच्छ भारत मिशन के लिए कई करोड़ रुपए की लागत से पूरे देश में शौचालय निर्माण कराकर समाज को स्वच्छता का ज्ञान देने व स्वच्छ समाज का निर्माण करने की बात कर रही है। वही तहसील मनकापुर में बने स्वच्छ शौचालय की स्थिति कुछ और ही दर्शा रहे है।

मनकापुर तहसील में बने शौचालय की स्थिति इतनी गंभीर है कि शौचालय मे बदबू और कूड़े से भरे होने की वजह से शौचालय में शौच जाने के बजाय लोगों का तहसील प्रांगण में जाना मुश्किल हो गया है।
तहसील में नियुक्त कर्मचारियों से बात करने पर कर्मचारियों ने कुछ कहने के बजाय केवल इतना बताया कि हम लोगों को अगर सौच व टॉयलेट जाना होता है तो हम लोग बाहर चले जाते हैं।

तहसील के मैनेजमेंट व उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डालने की बात पूछे जाने पर बात को गोल मटोल कर देते हैं। तहसील के सिस्टम मैनेजमेंट के खिलाफ कुछ ना कहने की बात कहते हैं।
जबकि तहसील में उच्च अधिकारियों के उपस्थित होने के बावजूद भी तहसील की साफ सफाई का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। और  हर तहसील दिवस में जिले से आए सक्षम अधिकारी भी मौजूद होते हैं। लेकिन सफाई की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
इस तरह से सरकार के इस मिशन को लंगड़ा बना रहे हैं सक्षम अधिकारी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे