Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर पुलिस में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज


दुर्गा सिंह पटेल
मनकापुर गोंडा : कुछ दिनों पूर्व गांव के ही  दो युवकों द्वारा किए गए गैंगरेप का आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने मनकापुर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है |


बुधवार को मनकापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में  नाबालिक से गैंगरेप का मामला सामने आया है | दिए गए तहरीर में पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी  15 वर्षीय पुत्री मंदबुद्धि है | कुछ दिन पूर्व गांव के ही दो युवक ने उसकी पुत्री के साथ गैंग रेप किया था, और जानमाल की धमकी देकर अपने साथ हुई ज्यादती को घर में नहीं बताने की हिदायत दी थी|

लेकिन  समय गुजरने के बाद जब वह गर्भवती हो गई, तब उससे पूछताछ में जबरदस्ती बलात्कार की बात सामने आई |पीड़ित पिता की तहरीर पर मनकापुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए गांव के ही मतई पुत्र बाबादीन, देवी शरण पुत्र विजय बहादुर के खिलाफ गैंगरेप, और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है| 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे