सुनील गिरी
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुर के पिलखवा कोतवाली पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ के बाद 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनमें मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं गिरफ्तार बदमाशों से तीन तमंचे सात जिंदा कारतूस चार खाली खोखे व 2 नाजायज चाकू बरामद किए हैं इनके पास से पुलिस ने लूटी हुई पिकअप गाड़ी 12 प्लेट शटरिंग व 3 टन लोहा पुलिस ने बरामद किया है।
आपको बता दें आज सुबह थाना पिलखुवा कोतवाली इंचार्ज अपनी फोर्स के साथ गश्त व चेकिंग कर रहे थे तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई पिलखवा कोतवाली क्षेत्र में अ अब से कुछ दिन पूर्व फ्लाईओवर के पास चौकीदार को बंद कर एक दर्जन बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था यह बदमाश लुटे हुए माल को ठिकाने लगाने के लिए कहीं जाने की फिराक में है |
तभी पुलिस ने आती हुई पिकअप गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे पुलिस ने भी पीछा कर बदमाशों को घेर लिया और जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए जिनको पुलिस ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और इनके चार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि इनके तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे हैं |
जिनमें इस गैंग का सरगना खालिद भी था पुलिस ने पिकअप गाड़ी सहित उसमें लूटा हुआ माल भी बरामद किया है गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन तमंचे 7 कारतूस प्रचार खोखे बरामद किए हैं और इसी के साथ इनसे एक पिकअप गाड़ी में लूटा हुआ माल बी बरामद किया है जिसको यह लोग कहीं ठिकाने लगाने जा रहे थे तो वही अब पुलिस फरार गैंग के सरगना खालिद व उसके और साथियों की तलाश में जुटी हुई है जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ