Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

माँ के साथ दर्शन पूजन करने आई थी युवती अचानक तुलसी उद्यान से हो गयी लापता


अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। मंगलवार की सुबह धार्मिक नगरी अयोध्या  इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब अपनी माँ परिवार के लोगों के साथ राम नगरी अयोध्या में दर्शन पूजन करने के लिए आई एक युवती अचानक लापता हो गई।जब काफी देर तक युवती का कुछ अता पता नहीं चला तो युवती के परिजनों ने कोतवाली अयोध्या में युवती के लापता होने की लिखित तहरीर दी है ।

इसके आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है बलरामपुर जिले की रहने वाली है लापता युवती,अयोध्या कोतवाली में दर्ज हुआ गुमशुदगी का मुकदमा। मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर  जनपद से एक माँ बेटी धार्मिक नगरी अयोध्या में दर्शन और पूजन करने आया था |जिसमे माँ के साथ बेटी कोमल सिंह पुत्री गोपाल सिंह उम्र 19 वर्ष अयोध्या में सरयू तट  किनारे स्नान पूजन करने के बाद तुलसी उद्यान  पार्क में बैठी हुई थी। 

इसी बीच 19 वर्षीय कोमल सिंह अपनी मां से यह कहकर बाहर निकली कि वह पानी लेने जा रही है और फिर वापस नहीं आई ।लापता युवती की मां का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को रोकने की कोशिश भी की थी लेकिन उसने कुछ देर में ही पानी की बोतल लेकर आने की बात कहकर बाहर निकली और वापस नहीं लौटी ।परिवार के लोगों ने युवती की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला थक हारकर परिवार ने युवती के लापता होने की लिखित तहरीर कोतवाली अयोध्या में दी है ।एसपी सिटी  अयोध्या विजय पाल सिंह के मुताबिक़ युवती के होने का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है अयोध्या के प्रमुख जगहों पर जानकारी एकत्र की जा रही है जल्द ही लापता युवती का पता लगा लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे