अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। बलरामपुर में गंदगी व जलभराव से परेशान स्कूली बच्चे अपने अभिभावकों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और डीएम से मिलकर गांव की समस्या से उन्हें अवगत कराया।
सदर ब्लाक के ग्राम विशुनापुर मे रहने वाले छात्र-छात्राओं का का आरोप है कि जब वे घर से स्कूल जाते हैं तो उन्हें रास्ते में भरी गंदगी और जलभराव के बीच से होकर जाना पड़ता है जिसके कारण उनके ड्रेस खराब होते हैं और कभी कभी जलभराव में गिर कर उन्हें चोट भी लग जाती है।
मामले को लेकर कई बार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर उप जिलाधिकारी तक शिकायत की लेकिन मामले पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जब परिजनों की शिकायत पर अधिकारी एक्शन में नहीं आए तो मजबूरी में गाँव मे रहने वाले दो दर्जन छात्र-छात्राएं स्कूल जाने के बजाए अपने अभिभावकों के साथ जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट पहुँच गए। डीएम ने भी सभी को अपने चैंबर में बुलाकर उनकी समस्या सुनी और गाँव मे नाली बनवाकर समस्या के समाधान के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ