योगेश मिश्रा
सुलतानपुर:-जिले के कुडवार थानाक्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बुधवार देर रात टायर फटने से अनियंत्रित सफारी कार के पलट जाने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबिक चार लो जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि पीपरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर, सोनारी पीपरपुर और रायपुर के रहने वाले 6 युवक बुधवार सुबह दुकान के समान की खरीददारी करने लखनऊ गए थे। देर रात लखनऊ से सफारी कार से वापस लौटते समय कुड़वार थाना क्षेत्र के असरोगा के निकट उनके वाहन का अगला टायर फट जाने पर गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में सुनील उर्फ मुन्नू पांडे (35), अमित मिश्रा (30) घटना स्थल ही मौत हो गई।
कार पर सवार सोनारी निवासी अमित सिंह, खरगीपुर निवासी जय प्रकाश मिश्र, रायपुर निवासी अजय यादव व रामपुर निवासी संजय तिवारी को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहा ईलाज के दौरान जयप्रकाश मिश्र व संजय तिवारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी चिंताजनक बताई जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ