अमरजीत सिंह
अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में स्कूल चलो अभियान के तहत खण्ड स्तरीय रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों ने 'एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया' का नारा लगाते हुए हैरिंग्टनगंज बीआरसी से प्रारंभ हुई रैली ब्लॉक मोड़ होते हुए विकासखंड मुख्यालय और उसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाराताजपुर पर समापन हुआ।
रैली का शुभारंभ हैरिंग्टनगंज के खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का शुभारंभ करते हुए बीईओ श्री वर्मा ने कहा कि प्रत्येक गांव के 6 से 14 वय वर्ग के बच्चों का नामांकन होना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालय किसी भी मायने में प्राइवेट स्कूलों से कमजोर नहीं है। शिक्षक पहले से ज्यादा मेहनत करके अध्यापन का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता देखते हुए बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में परिषदीय स्कूलों में नामांकन करायें।
इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी,प्राथमिक शिक्षक संघ के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय यादव,शिक्षक नेता बीरेन्द्र दूबे, लेखाकार रवि सिंह, संतोष यादव, नंदलाल पाल,अनूप मल्होत्रा, विद्यासागर मिश्र, राम कुमार पांडे व राजेन्द्र मिश्र सहित दर्जनों शिक्षक एवं एनपीआरसी गण मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ