Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानाध्यापिका ने छात्र-छात्राओं को पांच रूपया देकर साफ़ कराया शौचालय , शिकायत पर काटा नाम


अमरजीत सिंह 

अयोध्या ब्यूरो ।सोहावल शिक्षा क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय पिलखावा  के छात्र-छात्राओं को पांच रूपया मजदूरी देकर शौचालय साफ कराने का मामला  प्रकाश मे आते ही प्रधानाध्यापिका द्वारा स्कूल शिकायत करने वाले अभिभावकों के बच्चो का स्कूल से नाम काटने का मामला सामने आया है विधालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा अपनायी गई कार्यशैली से अभिभावकों मे आक्रोश व्याप्त है
             

 सोहावल  शिक्षा क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय पिलखावा के बच्चो  से पैसा देकर शौचालय  साफ कराने की शिकायत जिलाधिकारी अयोध्या से किये जाने के कारण  राम कुमार विश्वकर्मा  के तीन बच्चों  का नाम प्रधानाध्यापिका शुचि पान्डे ने काटकर बाहर का रास्ता  दिखाया।शिकायत कर्ता रामकुमार  विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका  शुचि पान्डे सफाई कर्मी से शौचालय  साफ कराने के बदले अनिरुद्ध जया सत्यम आँचल रोना तेज आदि से पैसा देकर साफ करवाती है।

जिसकी शिकायत रूदौली  तहसील दिवस पर जिलाधिकारी अयोध्या से की।शिकायत की भनक लग गयीवविभाग द्वारा कार्यवाही करने से पहले ही पाचवी के दो तथा तीसरी  कक्षा मे पढने वाले एक बच्चे  का नाम विद्यालय  से काट दिया। प्रधानाध्यापिका शुचि पान्डे ने कहा कि सरकार द्वारा  चलाई गयी स्वच्छता अभियान को प्रेरित करने के लिए  सफाई करने के बाद पांच रूपये देती थी।जिसका अभिभावकों ने गलत अर्थ लगाकर राजनीति  करने का प्रयास  कर रहे है।लेकिन  बच्चों  का विद्यालय से नाम काटे जाने के बारे मे जानकारी  किये जाने पर असहज दिखाई  दी।इस बाबत मे खंड शिक्षा अधिकारी सिया राम वर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी एवं  शिकायत मिली है।जिसकी जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी तथा नाम काटे गये बच्चों को इसी विद्यालय मे नाम लिखा जाएगा ।मामले को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में दोनों पक्षों को बुलाया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे