Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नीति आयोग के संकेतकों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। नीति आयोग के संकेतकों की समीक्षा शान्तनु राय, सलाहकार नीति आयोग, इन्फ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी, भारत सरकार ने विकास भवन सभागार नीति आयोग से संबन्धित अधिकारियों के साथ की। शान्तनु राय ने मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली की अध्यक्षता में समस्त अधिकारियों का परिचय लेते हुये कार्यों एवं उनकी गुणवत्ता व बनाये गये प्लान के बारे मे एक-एक कर चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि जनपदीय अधिकारी भारत सरकार की योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन  का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें, जिससे सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर लाया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना आवश्यकतानुसार शासन को भेज दें जिससे रूके हुये कार्य को पूरा किया जा सके। 
                    
जिला सूचना कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार नीति आयोग के सलाहकार शन्तनु राय ने वित्तीय वर्ष 2018 के 49 इन्डीकेटर्स पर भी चर्चा की। उन्हांेने  शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बीएसए से जनपद में विद्यालयों की स्थिति एवं उनकी गुणवत्ता व उनकी संख्या के बारे में पूछने पर बीएसए ने बताया कि जनपद में 2232 प्राथमिक एवं जूनियर परिषदीय विद्यालय व 11 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय है, जिसमें 218,683 बच्चे मई तक रजिस्टर्ड थे, अभी सितम्बर तक रजिस्ट्रेशन होगा जिसमें बच्चों की संख्या बढ़ेगी। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने विद्युत अधिकारी से कहा कि परिषदीय विद्यालयों के आस-पास से विद्युत तार गई उनको चिन्हित करें और उसका निस्तारण करायें। 

बीएसए ने बताया कि जनपद में 647 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है जहां पर विद्युत तार गई, जिसकी रिपोर्ट विद्युत विभाग को भेज दिया गया है। तहसील उतरौला के परिषदीय विद्यालय में हाईटेन्शन तार द्वारा घटित घटना निदंनीय है। भविष्य में कोई ऐसी घटना न हो इसलिये समस्त विभाग समन्वय बनाकर ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कार्य करें और उसका निस्तारण करायें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जेई, एईएस, महिलाओं की डिलावरी, शिशु स्वास्थ्य, मरीजो की स्वास्थ्य की देखभाल व पीएचसी/सीएचसी में दवाओ की उपलब्धता, स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति एवं ऐनम, आॅगनबाड़ी व उनके सब सेन्टरों आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। 
समीक्षा के दौरान डीपीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कुपोषित बच्चों का नियमित मानटेरिंग किया जा रहा और बच्चों को पोषहार दिया जा रहा है। कुपोषित बच्चों में लाल श्रेणी वाले बच्चों को पोषाहार के रूप में दोगुना पोषाहार दिया जा रहा है। साथ ही उनके परिवारों को आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा स्वास्थ्य संबन्धी टिप्स भी दिये जा रहे है। उन्होंने इसके अतिरिक्त कृषि विभाग, आईसीडीएस, जलनिगम, कौशल विकास मिशन, मुख्य पशु चिकित्सालय, मण्डी, पीडब्ल्यूडी, गन्ना विभाग आदि विभाग व विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। 
नीति आयोग के रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य एवं न्यूटेªशन में जनपद का प्रतिशत मई 2019 तक 67.6 प्रतिशत जो कि पूरे देश में 81 नम्बर पर है और शिक्षा में 59.4 प्रतिशत देश में रैंक 45वां, कृषि एवं जल में 21.1 प्रतिशत 22 स्थान, कौशल विकास मिशन में 38.8 प्रतिशत देश में दूसरा स्थान, विकास कार्यों में 94.9 प्रतिशत देश में 81 स्थान है व भारत में पूरे जिले का 58.9 प्रतिशत व 15 स्थान है। बैठक के दौरान सीडीओं अमनदीप डुली, डीडीओं गिरीश चन्द्र पाठक, डीएसडीओ ओंकार सिंह, डीआईओएस महेन्द्र कुमार कनौजिया, बीएसए हरिहर प्रसाद, अपर सीएमओ डाॅ0 कमाल अशरफ, डीपीएम शिवेन्द्र मणि, उप निदेशक कृषि  डा0 प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार, जल निगम मनोज कुमार, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ नरेश चन्द्र, जनपद के नीति आयोग के समस्त जिला समन्वयक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे