Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भूजल सप्ताह के तहत बच्चों के साथ आयोजित हुआ जल सभा और पौधरोपण कार्यक्रम


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ | पर्यावरण सेना द्वारा जल शक्ति अभियान और भूजल सप्ताह के अंतर्गत तीसरे दिन मान्धाता ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथगंज में 'जल सभा और पर्यावरण जागरूकता' कर लोगों को जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रान्तिकारी ने कहा कि भूजल बचाने से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है।

अधिक पेड़ पौधों से पर्यावरण को सन्तुलित बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि जल धरती पर प्रकृति की अनमोल धरोहर है पीढ़ियों के लिए हमें इसकी सुरक्षा करनी होगी।पर्यावरण सेना से जुड़े शिक्षक अच्छे लाल ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है।जिस प्रकार से हमारे पूर्वजों ने हमें जीने के मुख्य आधार ऑक्सीजन और पानी दिया है उसी प्रकार हम भी अपनी पीढ़ियों के लिए करें।

पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रान्तिकारी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में बच्चों और शिक्षकों ने गोल्ड मोहर, कंजी और कदम के पौधों का रोपण कर लोगों को जल संरक्षण करते हुए स्कूल को हरा-भरा बनाने का संकल्प दिलाया।इस मौके पर रीना सरोज, रोशनी मिश्रा, विवेक कुमार, नमन कुमार तिवारी, अरविंद कुमार, रवि कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे