योगेश मिश्रा
सुलतानपुर। तहसील मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दक्षिण गोमती नदी के धोपाप घाट पर बने पुल के दोनों छोरों पर सड.क धंस गई है। अफसरों की उदासीनता एवं नजरंदाजी से कभी भी बड.ा हादसा हो सकता है। सूचना के बाद भी जिम्मेदार धंसी सड.क की मरम्मत नहीं करवा रहे हैं। आदि गंगा गोमती के धोपाप घाट पर लम्भुआ और कादीपुर तहसील को जोड.ने के लिए पुल का निर्माण गत वर्षो कराया गया। पुल के दोनों तरफ मिट्टी पाटकर पक्की सड़कें बनाई गई।
पुल बन जाने से लंभुआ से कादीपुर की दूरी भी कम हो गई है। इस लिहाज से पुल पर आवागमन का दबाव भी रहता है। दिन-रात लोगों का आना-जाना लगा रहता है। परंतु गत दिनों हुई बारिश से पुल पर बनी पक्की सड़क दोनों तरफ धंस गई है। बड़ा-बड़ा गड्ढा हो गया है और सड़क काफी दूरी तक जमीन में धंस गई है। इससे लोगों को जान-जोखिम में डालकर सफर करना पड. रहा है।
दोपहिया एवं साइकिल सवार लोग तो निकल जा रहे हैं, किंतु चार पहिया एवं भारी वाहन गुजरते समय हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर आवागमन करते समय लोग सावधान न रहे तो बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं और सबसे ज्यादा परेशानी रात में यात्रा करने वालों के लिए है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला स्तरीय प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है जिससे किसी बड़ी दुर्घटना को होने से रोका जा सके।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ