अमरजीत सिंह
अयोध्या।कुमारगंज थाना क्षेत्र के जोरियम गांव में घुमंतू गाय को पीटकर कर हत्या कर दी गई।जोरियम ग्रामप्रधान पति की तहरीर पर कुमारगंज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
कुमारगंज थाना क्षेत्र के जोरियम गांव में बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे एक घुमंतू गाय जोरियम व बलारमऊ गांव के बीच में मवेशियों के झुंड में घूम रही थी।उसी बीच जोरियम गांव निवासी राकेश सिंह पुत्र हनुमान सिंह, मयंक सिंह पुत्र गोविंद सिंह लाठी डंडा लेकर मवेशियों को मारते हुए खदेड़ रहे थे।तभी एक बूढ़ी गाय खेत के कीचड़ में फंस गई और उसे राकेश सिंह व मयंक सिंह ने लाठी-डंडों से मारते हुए मौत के घाट उतार दिया।
घटना की जानकारी सुनकर ग्रामप्रधान पति अखिलेश सिंह ने दर्जनों लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लहूलुहान गाय को किसी तरह से कीचड़ से बाहर निकाला।अखिलेश सिंह की तहरीर पर कुमारगंज पुलिस ने जोरियम गांव निवासी राकेश सिंह पुत्र हनुमान सिंह मयंक सिंह पुत्र गोविंद सिंह के विरुद्ध अपराध संख्या 159/19 धारा 429 आईपीसी के तहत दर्ज कर लिया है। वहींं थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि गाय के पीएम के लिए पशु चिकित्सालय मिल्कीपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धारा बढ़ा दी जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ