Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलिया माफी प्रधान व पंचायत सचिव पर दर्ज हुआ एफआईआर


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। मिल्कीपुर के पलिया माफी पशु आश्रय स्थल में गोवंशों की मौत पर एक्शन में आए सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा कई अफसरों के सस्पेंशन के बाद अब पलिया माफी के ग्राम प्रधान संतोष यादव व पंचायत सचिव के खिलाफ मिल्कीपुर के उप पशुचिकित्साधिकारी द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया है। 

इसके पहले  मिल्कीपुर के खंड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह, पशु चिकित्सक  व पंचायत सचिव इच्छाराम प्रियदर्शी को निलंबित किया जा चुका है। जबकि आश्रय स्थल के नोडल अधिकारी पर अभी तक कोई कार्रवाई न होना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के खिलाफ एफआईआर होने की इसकी पुष्टि इनायतनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे