गोण्डा । वर्तमान परिवेश में पत्रकारों के समक्ष बड़ी चुनौतियां है। जिसके लिए आपसी एकजुटता के साथ साथ समाचार संकलन में पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाये रखना बहुत जरूरी हो गया है। समाज व प्रशासन में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पत्रकारो को चुनौती के रूप में इसे स्वीकर कर संघर्ष करना होगा, तभी पत्रकारों को समस्याओं से निजात मिल सकेगी।
यह बात यूपी जर्नलिस्ट एसोसियेशन उपजा के जिला इकाई गोंडा की सिंचाई विभाग डाक बंगला में आहूत एक आवश्यक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 जी0 सी0 श्रीवास्तव ने व्यक्त किये।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहाकि समाज में व्याप्त कुरीतियो व प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पत्रकारो को चुनौती के रूप में स्वाकर कर संघर्ष करने का आहवान किया। पत्रकारों को अपने क्षेत्र के सामाजिक सास्कृतिक मूल्यों की रक्षा तथा ऐतिहासिक व पौराणिक मूल्यों के प्रति लोगा को जागरूक करने के लिए मुहिम चलानी चाहिए। जिसके लिये हर कार्यकारिणी को अपने अन्य सदस्यों को साथ लेकर आने की सलाह दी गई।
महामंत्री जे0 पी0 सिंह ने कहा कि पत्रकारो को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होने निष्पक्ष पत्रकारिता पर भी बल दिया। उन्होंने वर्ष 2018 के आय व व्यय को सार्वजनिक करते हुए कहा कि इस वर्ष प्रदेश का कोटा मनी जहां उपजा के खाते में भेजे जाने की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष को दी गई। वहीं उन्होंने बीमा का प्रमाणपत्र भी अध्यक्ष के हाथों बंटवाने का आग्रह किया।
एसोसियेशन के उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव मंत्री संजय प्रजापति
, अतुल श्रीवास्तव आदि ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए उसे कार्यान्वित करने के उपायो पर चर्चा की। तथा एक लाख मुफ्त दुर्घटना बीमा का प्रमाण पत्र कोषाध्यक्ष पंकज वियोगी ने आर्थिक बजट मुहैय्या कराने एंव आय व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया।
अन्त में साथी पत्रकारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाध्यक्ष रईस अहमद ने कहा कि अच्छे पत्रकारो के साथ आने से उपजा का कारवॉ दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। उन्होने कहा कि संगठन जिले मे आज काफी मजबूत स्थिति में है। आने वाले समय में इसे और मजबूती मिलेगी, इसमें कोई शक नही है।
उन्होने कहा कि संगठन को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए सदस्यों की प्रमाणिकता हेतु एक पॉच सदस्यीय समिति का गठन किया जायेगा । जिसके अनुमोदन के बाद ही नई सदस्यता प्रदान की जाएगी। साथ ही शीघ्र ही जिले पर एक सम्मान समारोह आयोजित करने का भी आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि हमें निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर पत्रकारिता करनी चाहिए, इससे विश्वसनीयता पर कभी भी उंगली नही उठ सकती । उन्होने पीत पत्रकारिता से बचने पर बल दिया।
बैठक के दौरान , कोषाध्यक्ष पंकज वियोगी, मैनुद्दीन खान, मंत्री संजय प्रजापति, रेहान रजा शाह, अब्दुल कय्यूम 'मो अनस' आशीष श्रीवास्तव, मकसूद अकरम, अतुल श्रीवास्तव, पंकज भारती, इकरार अली, राम कुमार मिश्रा, सरोज मौर्य, अमरचन्द गुप्त, मनोज गुप्ता, ओ पी मिश्र, मुश्ताक अहमद, सरफुद्दीन हशमती, मोहसिन रजा, संतोष शुक्ल, राजकुमार गुप्ता, श्रवण कुमार , रमेश कुमार, लवकुश कुमार, अनुराग श्रीवास्तव, शिव कुमार, मंजूर इलाही, महेश गोस्वामी, राम ललित पांडेय, संतोष शुक्ला, सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ