अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । मोबाईल टावर से गार्ड को बंधक बनाकर बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस पर फायर भी किया। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल टावर की 25 बैट्री व दो तमंचे के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन को अपने कस्टडी में लिया है। कई जनपदों में अभियुक्तों के द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया था।
शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन सभागार में चोरी का खुलासा किया।श्री तिवारी ने बताया कि रौनाही थाना इलाके के बरई खुर्द स्थित मोबाइल टावर से गार्ड को बंधक बनाकर सुबह करीब साढ़े छः बजे बैट्री की चोरी की गयी थी।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कांटा चौराहा पर अभियुक्तों की धड़कड़ के लिए घेराबंदी की तो वे बुलेरो से आते दिखाई दिये। पुलिस के रोकने पर उन्होने उस पर फायर भी किया। घटनास्थल से पुलिस ने हरिश्चन्द्र उर्फ झिन्कनू निवासी छावनी बस्ती व हेमन्त पाण्डेय निवासी बडहरकला थाना हरैया बस्ती, शिवा पाठक थाना छावनी बस्ती, नितेश कुमार थाना चुग्गी कानपुर नगर, दिलदार निवासी थाना प्रयागपुर बहराईच को गिरफ्तार किया। जिनको जेल भेजा जा रहा है तथा जांच की जा रही है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ