Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बालिका सुरक्षा अभियान के तहत मॉडर्न स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।।  जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक बलरामपुर देव रंजन वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर कर्मवीर सिंह द्वारा बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज व थाना अध्यक्ष रेहरा बाजार द्वारा जगदेव सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल लक्ष्मणपुर भैरवा, थाना गैसड़ी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर बकौली, प्राथमिक विद्यालय भुजपुर संतरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़वा, प्राथमिक विद्यालय मदरहवा तथा प्राथमिक विद्यालय बक्सर कोटवा में एन्टी रोमियो टीम व थाना प्रभारियों द्वारा स्कूलो कॉलेजों में जाकर महिलाओं व बालिकाओ के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं के रोकथाम हेतु "बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान" चलाया गया । 

अभियान मे एन्टी रोमियो प्रभारी व महिला आरक्षियो द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर डायल यू0पी0'100', महिला हेल्पलाइन नंबर '181' वूमेन पावर लाइन 1090, चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बालिकाओं को जागरूक किया गया । कार्यक्रम में  बेटियों को खुलकर अपनी बात कहने  तथा अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए जागरूक किया गया ।

 कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं तथा बालिकाओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनके साथ है उन्हें घबराने की जरूरत किसी भी स्थिति में नहीं है । यह भी बताया गया कि किसी भी विषम परिस्थिति में बताए गए नंबर पर तुरंत सूचना दें जिससे ठीक समय रहते उनकी मदद किया जा सके । अभियान के तहत शुक्रवार को फुल 7 स्कूलों व कॉलेजों के कुल 894 बालिकाओ को जागरूक किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे