अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश तथा पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा जिले में तहसील समाधान दिवस तथा थाना समाधान दिवस में आने वाले शिकायतों के निस्तारण को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं । जिला अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर थाना समाधान दिवस पर आने वाले ऐसे मामले जो काफी दिनों से पेंडिंग है उन्हें शीघ्र निपटाने के लिए अभियान शुरू की है ।
अभियान के तहत आज जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली देहात, कोतवाली नगर, कोतवाली उतरौला, थाना रेहरा बाजार तथा थाना सादुल्लाह नगर में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर वहां के लोगों की समस्याओं को सुना तथा शीघ्र निराकरण करने के लिए संबंधित लेखपाल व हलका दरोगा तथा सिपाहियों को निर्देशित किया ।
जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि तहसील समाधान दिवस तथा थाना समाधान दिवस अवसर पर थानों पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी संवेदनशील हैं । शासन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों पर लंबित ऐसे मामले जो जमीन विवाद नाली खड़न्जा विवाद या फिर छोटे-मोटे झगड़ों से संबंधित हैं और काफी समय से लंबित पड़े हैं उन्हें तत्काल निपटाने का अभियान शुरू किया गया है । जिले के सभी उप जिलाधिकारियों तहसीलदारों कानूनगो तथा लेखपालों को निर्देश दिया गया है कि वह जमीन से संबंधित विवाद को संबंधित थाने की पुलिस के सहयोग से तत्काल मौके पर जाकर आपसी सुलह समझौता के आधार पर निपटारा करें ।
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि सभी थानों के थाना अध्यक्षों को तथा पुलिस क्षेत्राधिकारीयों को निर्देशित किया गया है कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता से मिटाएं । ऐसी शिकायतें जो काफी समय से लंबित हैं चाहे वो जमीन से संबंधित हो या नाली खड़ंजा विबाद से संबंधित हो उनके निपटारे के लिए संबंधित राजस्व कर्मियों तथा क्षेत्र के उप जिला अधिकारियों से संपर्क करके उनके सहयोग से तत्काल निस्तारित करें । जिला प्रशासन द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण अभियान को लेकर लोग काफी आशान्वित हो गए हैं । उम्मीद की जा रही है कि इस अभियान के तहत लोगों को अपनी समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी ।
आज जुलाई माह के तीसरे शनिवार के अवसर पर जिले के सभी स्थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया आना समाधान दिवस के दौरान आने वाले तमाम शिकायतों तथा पहले से लंबित शिकायतों के निस्तारण हेतु थाना अध्यक्षों द्वारा सकारात्मक प्रयास शुरू किए गए ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ